रुद्रपुर में एक महिला ने कथित बैंक एजेंट पर 1.46 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। वादिनी कमलेश दिवाकर ने चौकी आदर्श कॉलोनी प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि एजेंट रेशम सिंह ने उनका खाता “बोहरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड बैंक” में खुलवाया था और 4 फरवरी 2023 से 4 फरवरी 2025 तक उन्होंने प्रतिदिन 200 रुपये जमा किए। इस अवधि में कुल 1,46,000 रुपये खाते में जमा हुए। आरोप है कि एजेंट ने ब्याज सहित धन लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह पैसे की मांग करती हैं, तो एजेंट कहता है कि बैंक भाग गया है और वह भुगतान करने में असमर्थ है। महिला ने इससे पहले भी अप्रैल 2025 में दो प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। ताज़ा तहरीर में उन्होंने धन वापसी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
*Uttar Pradesh में एक और रेल हादसा” साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे; यात्रियों में मची चीख पुकार।।*
ख़बर शेयर करें -यूपी में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा देखने को मिला है. शुक्रवार की आधी रात गाड़ी…
दुर्गा पूजा मेले से लौटते समय महिला का मंगलसूत्र छिनकर फरार हुआ बदमाश
ख़बर शेयर करें -ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे परिवार के साथ लूट की घटना सामने…
*”20 लाख दो और सालभर बिना सैलरी के नौकरी करो” Zomato के जॉब ऑफर से दुनिया हैरान; पढ़ें पूरी ख़बर।*
ख़बर शेयर करें -जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए नौकरी की घोषणा की है.…
