रुद्रपुर में एक महिला ने कथित बैंक एजेंट पर 1.46 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। वादिनी कमलेश दिवाकर ने चौकी आदर्श कॉलोनी प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि एजेंट रेशम सिंह ने उनका खाता “बोहरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड बैंक” में खुलवाया था और 4 फरवरी 2023 से 4 फरवरी 2025 तक उन्होंने प्रतिदिन 200 रुपये जमा किए। इस अवधि में कुल 1,46,000 रुपये खाते में जमा हुए। आरोप है कि एजेंट ने ब्याज सहित धन लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह पैसे की मांग करती हैं, तो एजेंट कहता है कि बैंक भाग गया है और वह भुगतान करने में असमर्थ है। महिला ने इससे पहले भी अप्रैल 2025 में दो प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। ताज़ा तहरीर में उन्होंने धन वापसी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
छह ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोला सरस्वती की मौत का राज, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए दबाव का आरोप, दूसरे ने पेट्रोल दिलाकर टुकटुक तक पहुंचाया, दोनों गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -छह ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोला मौत का राज, पेट्रोल से लेकर टुकटुक तक पहुंचाने वाला भी गिरफ्तार…
श्यामनगर में मानवता शर्मसार: बहू पर अवैध कटिया का विरोध करने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी से मारपीट, घर से निकाला, जान से मारने की धमकी
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर के थाना कुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामनगर से एक गंभीर पारिवारिक विवाद और वृद्ध…
ड्यूटी से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत
ख़बर शेयर करें -काशीपुर, संवाददाता ड्यूटी समाप्त कर कमरे पर लौट रहे दो युवकों की बाइक शनिवार देर रात लकड़ी…
