रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की बगवाड़ा चौकी पुलिस ने नई बस्ती इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ रहे दो भाइयों को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिगवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहल्ले में दो भाई आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत एसआई मोहन चंद्र जोशी व दिलीप कुमार को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने देखा कि दोनों भाई आपसी विवाद के चलते लड़ाई कर रहे थे। हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और दोनों को शांतिभंग की धाराओं में पकड़कर चौकी लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि लंबे समय से संपत्ति का विवाद दोनों भाइयों के बीच चला आ रहा है, जिसके चलते झगड़ा बढ़ा। पुलिस ने आरोपियों राजेश और सुरेंद्र पाल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Posts
ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत कुमार ने प्रेमिका संग की आत्महत्या की कोशिश, युवती की मौत
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिसंबर 2022…
हादसे ने ली मजदूर की जान, करंट लगने से मौके पर ही मौत
ख़बर शेयर करें -निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में काम कर रहा था श्रमिक रुद्रपुर, शनिवार। निर्माणाधीन…
सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चालक फरार
ख़बर शेयर करें -कुंडा, संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत…
