कोतवाली की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक में उस समय सनसनी फैल गई। जब पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूर्व प्रधान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। पूर्व प्रधान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। दिन दहाड़े घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जांच की जा रही है। पूर्व प्रधान के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी काशीपुर ने बताया कि हमलावर जल्दी ही पुलिस के शिकंजे में होंगे। उधर घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Related Posts
रुद्रपुर में जल्द शुरू होगा काशीपुर बाईपास रोड का निर्माण, 60-60 फिट चौड़ी होगी सड़क: विधायक शिव अरोरा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। रुद्रपुरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चर्चा में रहे काशीपुर बाईपास…
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर साइबर ठगी, सेना की आड़ में भावनाओं से खेल रहे जालसाज़…
ख़बर शेयर करें -‘ऑपरेशन सिंदूर’ — जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान, अब ठगों का…
एलओसी पर पाकिस्तान की बर्बरता, गोलाबारी में महिला समेत दो नागरिकों की मौत, कई घायल..
ख़बर शेयर करें -श्रीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर—नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की गई भारी…
