नानकमत्ता। ग्राम टुकड़ी में अज्ञात कारणों से गौशाला में आग लग गयी। आग लगने से चार भैंस आग की लपटों से झुलस गयी। जिसमें एक भैंस की मौत हो गयी। जबकि तीन भैंस गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद महेश चन्द्र जोशी पुत्र जीवानंद जोशी निवासी टुकड़ी की गौशाला में आग लग गयी। रात में आग की लपटें देख ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया। देव भट्ट ने बताया कि रात में आग की पलटें देख मवेशियों को बाहर निकाला। गौशाला में पांच जानवर बधे थे। चार घायल मवेशियों में शनिवार को एक भैंस ने दम तोड़ दिया। तीन भैंसों का ईलाज किया जा रहा है। परिजनों ने अग्नशमन विभाग को सूचना दी। मवेशियों के आग से झुलसने व एक भैंस की मौत से परिवारजन परेशान हैं। दूध बेचकर आजीविका चलाते थे।