जनपद ऊधम सिंह नगर में फर्जी पीर-फकीरों और ठग प्रवृत्ति के बाबाओं के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत चौकी बगवाड़ा पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में रहने वाले 11 संदिग्ध बाबाओं का सत्यापन किया और उन्हें सख्त हिदायतें दीं।
पुलिस ने साफ शब्दों में चेताया कि यदि वे ठगी, अंधविश्वास फैलाने या लोगों को भ्रमित करने जैसी किसी भी गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिन व्यक्तियों का हुआ सत्यापन, उनमें शामिल हैं:
नरसिंह पुत्र मेमराम
डम्बर नाथ पुत्र धनी राम
बालियां पुत्र राम भरोसा
ध्यान सिंह पुत्र बंगलिया
प्रदीप पुत्र पूरन
बलवीर सिंह पुत्र श्याम लाल
बबलू पुत्र रामस्वरूप
बलराम पुत्र बब्बू
गोविन्द राम पुत्र भल्ला राम
विजय पुत्र श्याम लाल
शोभा पुत्र मुखराम, सभी निवासी ग्राम मलसी
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया,
“ऑपरेशन कालनेमि के तहत क्षेत्र में भ्रम फैलाने और भोले-भाले लोगों को धोखा देने वाले फर्जी बाबाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”




