“संदिग्ध हालात में 10वीं के छात्र की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव”

बड़ी खबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से आ रही है, जहां गरुड़ क्षेत्र के एक गांव में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना गोमती घाटी के ज्वणास्टेट गांव की है, जहां 14 वर्षीय किशोर अपने ही कमरे में मृत पाया गया। मृतक राजकीय इंटर कॉलेज मैगड़ीस्टेट में 10वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, बीते दिन रात के खाने के बाद उसकी मां ने उसे बकरी चराने के लिए जंगल भेजा, लेकिन वह अपने कमरे में चला गया। जब देर शाम उसकी मां घर लौटी और कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राजस्व पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

 

lनिशा रानी (तहसीलदार, गरुड़)

“हम इस घटना की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।”

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। आगे की अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।