*बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड” उधमसिंहनगर पुलिस के हाथ एक लगी और सफलता, पुलिस ने यूपी के शाहजहांपुर से बरामद किया वह हथियार जिससे हुई थी बाबा की हत्या..*

बड़ी ख़बर आपको बता बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से जुड़ी, बाबा की हत्याकांड की जांच कर रही उधमसिंहनगर पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है, पुलिस ने वह हथियार बरामद कर लिया है, जिससे बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने यह 315 बोर की रायफल कस्टडी रिमांड में लिए गए दिलबाग सिंह की निशानदेही पर शाहजहांपुर, से बरामद की है।

यूपी बता दें कि 28 मार्च 2024 को डेरे में घुसकर शार्प शूटरों ने डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक शार्प शूटर अमरजीत सिंह को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि दूसरा शार्प शूटर सर्बजीत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हत्या के षड्यंत्र में शामिल नौ आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो अभियुक्तों बिलासपुर, यूपी निवासी सुल्तान सिंह और शाहजहांपुर, यूपी निवासी दिलबाग सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस को उनकी दो दिन की रिमांड मिली थी। पहले दिन पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में दिलबाग सिंह ने हत्या में प्रयुक्त रायफल के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शाहजहांपुर स्थित उसके ठिकाने से 315 बोर की रायफल बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस दूसरे आरोपी सुल्तान सिंह से भी पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त करने के प्रयास कर रही है। सुल्तान से भी कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल रुद्रपुर ने कहा की दोनों हत्यारोपियों की रिमांड बृहस्पतिवार 11 बजे तक की है। इसके बाद दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।