Udham Singh Nagar” जिले में दबंगों की दबंगाई के मामले बढ़ते जा रहे हैं एक और मामला किच्छा शहर से सामने आया है जहां दबंगों ने हथियारों के बल पर किसान की कृषि भूमि को जबरन जोत लिया। इस पर किसान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पपिन्दर सिंह निवासी बंडिया किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बंडिया में लगभग आठ एकड़ कृषि भूमि है। राजस्व विभाग ने इसकी पैमाइश कर खूंटे लगा दिए थे। आरोप है कि अजीत सिंह बेदी, रघुवीर सिंह बेदी, तजेन्द्र सिंह बेदी व सुखवीर सिंह बेदी पुत्रगण महेन्द्र सिंह निवासी बेदी मोहल्ला किच्छा ने अपने साथी सिमरन सिंह निवासी ग्राम नौडांडी, आशु भंडारी निवासी लालपुर, अमरजीत सिंह निवासी भगवानपुर किच्छा के साथ हथियारों से लैस होकर उनकी भूमि को जबरन जोतना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
*Kiccha” हथियारों के बल पर दबंगों ने किसान की कृषि भूमि को जबरन जोता, मुकदमा दर्ज…*




