*हरियाणा” से बड़ी खबर..इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश…*

रविवार को कार सवार बदमाशों ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी. इनेलो मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने उनकी मौत की पुष्टी की. बताया जा रहा है कि रविवार को बदमाशों ने बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास उनकी कार पर अंधाधुंध फारिंग कर दी. इस फायरिंग में नफे सिंह राठी की मौत हो गई. उनके तीन सुरक्षाकर्मियों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि हमलावर आई-10 कार में सवार होकर आए थे. बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास बदमाशों ने नफे सिंह की कार पर फायरिंग कर दी. जिसमें नफे सिंह राठी और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं. घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि “हमें फायरिंग की घटना की सूचना मिली है. सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा”

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं. अनिल विज ने कहा “मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है…घटना की जांच की जा रही है।”

कौन थे नफे सिंह राठी: नफे सिंह राठी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष थे. वो बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा सदस्य चुने गए. नफे सिंह राठी ऑल इंडिया इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।