*UdhamSingh Nagar” भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, राहुल गांधी पर लगाया ये बड़ा आरोप…*

Share the news

काशीपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चैती चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए उनकी जाति पर अनावश्यक बयान देकर उनकी जाति और पूरे देश को गुमराह करने की कोशिश की है। कहा कि उनकी जाति गुजरात में वर्ष 1994 से ओबीसी वर्ग में आती है। कहा राहुल भारत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी एडवोकेट, प्रदेश संयोजक दुर्गेश गुप्ता, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार सैनी, अजय पाल, उदय राज, धीरज वर्मा, धीमान सैनी, विजय चौधरी, रजत पाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *