संदीप अरोड़ा के समर्थन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर, विकास, सुशासन और जनसेवा से जुड़े मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंचने का आह्वान

किच्छा। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क एवं चुनावी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चुनावी अभियान को और गति देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, विपिन जलोत्रा, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरिया, मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, विवेक दीप सिंह, अजय तिवारी, राजेश तिवारी, तकुली, संजीव सिंह, संजीव खन्ना, रश्मि रस्तोगी, प्रीति धीर और रितु अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता लगातार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता से संवाद किया जा रहा है। नगर की नागरिक सुविधाओं और विकास से संबंधित विषयों को भी चुनावी संपर्क अभियान में प्रमुखता से रखा जा रहा है।

 

प्रत्याशी संदीप अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए लोगों से अपील की।

 

पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।