बाजपुर में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, खुद को गोली मारकर रची थी झूठी कहानी  

Share the news

बाजपुर में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, खुद को गोली मारकर रची थी झूठी कहानी

बाजपुर।ऊधमसिंह नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बाजपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .315 बोर का अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को सर्वजोत सिंह ने ऋषिपाल पर जानलेवा नीयत से फायरिंग की थी। मामले में बाजपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ऋषिपाल पर फायर करने के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने साथी धीरेन्द्र सिंह की मदद से उसी तमंचे से अपने दाहिने पैर की जांघ में गोली मार ली थी। इसके बाद उसने खुद पर हमला होने की झूठी कहानी रचने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम रहेटा जाने वाली सड़क किनारे ट्यूबवेल के पास से तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए।

 

मामले में सह-अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह को पुलिस 26 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *