वीडियो:- मुआवजे की मांग को लेकर आपदा पीड़ितों का सड़क पर धरना

आपदा पीड़ितों की गुहार, मदद करो सरकार ,मुआवजे की मांग को लेकर आपदा पीड़ितों ने सड़क पर दिया धरना।
रुद्रपुर। आसमान से आई आफत के बाद हालात भले ही सामान्य हो गए हो लेकिन लोगों के खून पसीने की कमाई से जोड़ा गया घर का एक-एक सामान इस बाढ़ में बह गया।
आपको बता दें कि यह तस्वीरें रुद्रपुर के जगतपुरा क्षेत्र की है जहां इस आपदा में अपना सब कुछ गंवा चुके लोग सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं,

वीडियो:- मुआवजे की मांग को लेकर आपदा पीड़ितों का सड़क पर धरना

लोगों का साफ तौर पर कहना है कि सरकार जल्द से जल्द आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान करें नहीं तो उनका यह आंदोलन और प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने नेताओं का बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया है और स्थानीय लोगों का साथ और पर कहना है कि जब तक सरकार के द्वारा मुआवजे का ऐलान नहीं हो जाता तब तक उनका इसी तरह का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हालांकि धरना स्थल पर रुद्रपुर के एसडीएम प्रत्यूष सिंह पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया एसडीएम का कहना है कि आकलन किया जा रहा है जल्दी नुकसान का आकलन कर सरकार को भेजा जाएगा जिसके बाद लोगों को राहत के रूप में मुआवजा दिया जाएगा।