*सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में सुखविंदर सिंह ढिल्लो बने निर्विरोध सभापति।*

रामपुर, उत्तर प्रदेश:- सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में सुखविंदर सिंह को निर्विरोध सभापति चुना गया। गुरुवार को समिति परिसर में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने 11 डायरेक्टर को निर्विरोध घोषित किया।

इसी बीच समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने आतिशबाजी छोड़कर तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। वहीं, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख एवं ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने समिति पहुंचकर सभापति, उपसभापति, डायरेक्टर समेत संचालक मंडल को बधाई दी। साथ ही राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। सरकार ने गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड एवं समयबद्ध भुगतान की पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया। प्रति कुंतल दाम में वृद्धि की और खांडसारी इकाइयों के लाइसेंस प्रक्रिया का सरलीकर किया।

सरदार सुखविंदर सिंह ढिल्लों ने मुख्य रूप से गुरकीरत सिंह औलख और साथी सहयोगियों का धन्यवाद किया ,इस मौके पर ग्राम प्रधान रुस्तमपुर गुरप्रीत सिंह,डॉक्टर देवेंद्र सिंह ढिल्लों, गुरविंदर सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रधान सरदार मलूक सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह सिद्धू, हरप्रीत सिंह, अर्जुन सिंह, जसपाल सिंह, मनजीत सिंह, सतपाल सिंह, ग्राम प्रधान विद्वनगला गुरिंदर सिंह पप्पू, बलजीत सिंह विर्क, संदीप सिंह घुम्मन आदि किसान मौजूद थे..