*शर्मनाक:- Uttar Pradesh” में बाइक सवार मुस्लिम फैमिली पर जबरन डाला रंग, Video वायरल होने के बाद FIR दर्ज…*

देशभर में लोग होली का जश्न मना रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक शर्मनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में गली के कुछ लड़के बाइक से जा रहे एक मुस्लिम युवक को रोकते हैं और फिर उसके ऊपर रंग वाला पानी डाल देते हैं. इस घटना के दौरान युवक के साथ बाइस पर दो महिलाएं भी बैठी हुई हैं. उनके साथ भी ऐसी ही हरकत की गई है।

वायरल वीडियो में बिजनौर में बाइक सवार मुस्लिम फैमिली पर जबरन रंग डाला गया है. युवक बाइक चला रहा है और वह आता है तो उसे रोक लिया जाता है. इसके बाद वहां रंग खेल रहे युवक हैपी होली चिल्लाते हैं और कुछ उसकी बाइक से चाभी लेने की कोशिश में लगते हैं. इसी दौरान कुछ दूर पर खड़ा एक युवक बाइस चालक और पीछे बैठी महिलाओं पर पानी फेंकता है।