रुद्रपुर सिटी क्लब चुनाव: आठ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए, चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय..

रुद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब की कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए रविवार को मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई। कुल 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें से आठ को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। कुल 546 मतदाताओं में से 444 ने वोट डाले।

मतगणना के बाद अब क्लब में सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और उप सचिव पद के लिए नाम तय हो गए हैं। खास बात यह है कि चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

सचिव: बल्लू धीर

उपाध्यक्ष: पंकज बांगा

कोषाध्यक्ष: मनीष गगनेजा

उप सचिव: नरेंद्र बंसल

निर्विरोध निर्वाचन तय होने से क्लब में आपसी सहमति और एकजुटता की झलक भी देखने को मिली। अब नई कार्यकारिणी क्लब के भविष्य को लेकर कार्यभार संभालने को तैयार है।