पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मई-जून में हुई बीटेक द्वितीय सेमेस्टर की अंतिम परीक्ष में पेपर लीक होने की शिकायत हुई थी। कुछ विद्यार्थियों ने कुलपति को संबोधित शिकायती पत्र डीन प्रौद्योगिकी महाविद्यालय को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसे देखते हुए डीन डा. एसएस गुप्ता ने बिना कुलपति को संज्ञान में लिए, मामले की जांच बैठा दी। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए दो ठेका कार्मिकाें की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की। इधर शनिवार को परीक्षा रद करते हुए नई तिथि घोषित होने पर मामले में हड़कंप मच गया। प्रकरण ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए एक अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्मिक अधिकारी गौहर ताज के सोमवार को जारी लेटर अनुसार, प्रौद्योगिक महाविद्यालय के परीक्षा संबंधी कार्यों में बाह्य परीक्षा सेल का चार्ज लेकर अनुचित तरीके से उपयोग करने के दोषी पाए गए डॉक्टर एसके गोयल (प्राध्यापक/समन्वयक, ईईडी/समन्वयक, बाह्य परीक्षा सेल) प्रौद्योगिकी महाविद्यालय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में डॉक्टर एसके गोयल कृषि विज्ञान केंद्र जागधार, रुद्रप्रयाग सम्बद्ध रहेंगे।
Related Posts
भाजपा नेता के घर आंगन में घुसे तीन गुलदार, इलाके में दहशत का माहौल..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल जिले के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर जंगली जानवरों की दहशत देखने को मिली है।…
एआई से फर्जी तस्वीरें बनाकर छवि धूमिल करने का आरोप, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में ठुकराल, पूर्व विधायक बोले- शिकायतों के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, फर्जी पहचान बनाकर दुष्प्रचार करने का लगाया आरोप
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने कुछ लोगों पर फर्जी पहचान बनाकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता…
दहेज उत्पीड़न का आरोप, अकेली महिला को छोड़कर फरार हुआ पति, केस दर्ज
ख़बर शेयर करें -इंद्रा कॉलोनी निवासी मीना बिष्ट ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और छोड़कर…
