रुद्रपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, ट्रेन से कटकर मौत या हत्या?

रुद्रपुर। छतरपुर रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का सिर रेलवे ट्रैक के एक ओर, जबकि धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

रुद्रपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, ट्रेन से कटकर मौत या हत्या?

सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच की।

प्रारंभिक तौर पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।