*जानिए युवाओं, महिलाओं और किसानों बजट 2024 में क्या-क्या मिला?, बजट की प्रमुख बातें…*

बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार लगातार युवाओं, किसानों और महिलाओं को फायदा मिल रहा है। बता दें की निर्मला सीतारमण  वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश किया, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है. दरअसल अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं. यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है. हालांकि कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया है।

देशवासियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार इस बार कुछ बड़े एलान किए हैं। पीएम मोदी ने भी कहा है कि यह बजट सबके लिए है।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा- 

  • पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।
  •  4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है।
  • इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
  • 1 करोड़ टैक्स पेयर्स को मिलेगा फायदा।
  • कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।
  • यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।
  • हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।
  • महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
  • देश में 1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया।
  • तीन नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • चार करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला।
  • सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
  • आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा।
  • सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब।
  • अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू।
  • हम गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करते हैं। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है।
  • किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है।
  • युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है। बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
  • सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली- वित्तमंत्री।
  • 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
  • 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान हुए लाभान्वित।
  • 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य।