चोरी के माल से जुड़े मामले में आबकारी विभाग पर गिरी गाज, दरोगा देवेंद्र कुमार और सिपाही बलजीत सिंह निलंबित, उपनल कर्मी पप्पू व पीआरडी जवान पर कार्रवाई के आदेश

रुद्रपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्ज मुकदमे से जुड़े मामले में ऊधमसिंहनगर के आबकारी विभाग के दो कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड ने उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार और आबकारी सिपाही बलजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

जिलाधिकारी की आख्या के आधार पर दोनों के खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के नियम-3(1) एवं (2) का प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाया गया। वहीं, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीआरडी स्वयंसेवक नईम के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

 

मामला सीमा पर चेकिंग के दौरान नकदी और जेवरात बरामद होने के बाद सामने आए आरोपों से जुड़ा है। हिमाचल पुलिस की जांच में चेकिंग दल की भूमिका सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।