खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी पहुंचकर चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और लोगों से बातचीत भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को प्रोत्साहित करना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री के अचानक डेरी पहुंचने पर वहां मौजूद लोग भी उनसे बातचीत करने के लिए जुटे। कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए।
