*उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूर मामले में बड़ी ख़बर, किसी भी पल टनल से बाहर आएंगे मजदूर, गेट पर खड़ी हैं 41 एंबुलेंस…*

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की उत्तरकाशी की टनल से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरी चरण में है. किसी भी वक्त 41 मजदूर बाहर निकल सकते हैं. सभी को एक-एक कर बाहर निकाला जाएगा. मजदूरों को बाहर निकालने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जिसके लिए रास्ता भी बनाया जा रहा है।

 

टनल में पाइप डालने का काम पूरा- सीएम धामी

रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच सीएम धामी ने एक्स पर लिखा है, ”बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है. शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा.”