उधमसिंह नगर में ठंड से बचाव के लिए बड़ा फैसला, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव।

उत्तराखंड में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग, देहरादून ने 15 जनवरी से राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और सर्द हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है।

उधमसिंह नगर में ठंड से बचाव के लिए बड़ा फैसला, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव।

आदेश के अनुसार, 15 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे।

आदेश का पालन अनिवार्य

जिलाधिकारी उधमसिंह नगर ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन न करना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(ख) के तहत दंडनीय अपराध होगा।

स्वास्थ्य के लिए अपील

जिलाधिकारी उधमसिंह नगर ने नागरिकों से अपील की है कि शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो सकती है, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। प्रशासन ने शीतलहर के इस दौर में सुरक्षित रहने की अपील की है।