संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तिलक राम के अनुसार उसके बेटे नरेन्द्र का विवाह करीब 7-8 वर्ष पहले एक युवती से हुआ था। आरोप है कि युवती का अपने बहनोई से संबंध था। जिसे लेकर अक्सर झगड़े होते थे। पुत्र के ससुराल से कथित तौर पर उसे धमकियां दी जाती रहीं। तिलक राम का आरोप है कि 1 दिसंबर 2025 को उसके बेटे नरेन्द्र को कुछ लोग अपने साथ रुद्रपुर ले गए। जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों पर बेटे को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। तिलक राम ने बहू सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts
*नेपाली मजदूर ने पहले धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश; जानें आगे क्या हुआ??*
ख़बर शेयर करें -कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के गैरखेत गांव में किराये के मकान में रह रहे नेपाली मजदूर ने…
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सरकार पर हमला: लिव-इन को कानूनी संरक्षण और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल..
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर…
मौसम अलर्ट पर ऊधमसिंह नगर में आज बंद रहेंगे स्कूल
ख़बर शेयर करें -जिले में बारिश के यलो अलर्ट के चलते आज यानी मंगलवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल…
