आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोर से कुकर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दो विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर बरखेड़ा पांडे गांव के तीन लोग मछली पकड़ने के बहाने उसके 10 वर्षीय बेटे को गांव के ही आरिफ के खेत पर बने खाली टीनशेड में ले गए। आरोप है कि तीनों ने नाबालिग को छुरा दिखाकर डराया-धमकाया और बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। आरोपितों ने वारदात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाक्सो, अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी की गई है। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित फैजान निवासी बरखेड़ा पांडे को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। टीम में एसआइ मीनाक्षी मनराल, सिपाही दीपक जोशी, राजेंद्र जोशी शामिल रहे।
तराई हुई शर्मसार..मछली पकड़वाने के बहाने खेत में किशोर से सामूहिक दुष्कर्म और फिर…

