विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती —हिंदुओं को धमकाना बंद करो, वरना ऐसा करारा जवाब मिलेगा सात पुश्ते याद रखेगी

रुद्रपुर। हिंदू समाज को धमकाने और भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदुओं को डराने-धमकाने का दौर अब नहीं चलेगा। कानून के दायरे में रहकर बात करो, वरना ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि आने वाली सात पुश्ते याद रखेंगी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हिंदू समाज शांतिप्रिय है, लेकिन उसकी शालीनता को कमजोरी समझने की भूल कोई न करे। किसी भी व्यक्ति, संगठन या समूह को धार्मिक भावनाओं को भड़काने, समाज में भय पैदा करने अथवा हिंदुओं को धमकाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा जिस प्रकार उलेमा ने बयान दिया है यह रुद्रपुर मे बिलकुल नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर विवाद खड़ा कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की देवभूमि में धमकी और दबंगई की भाषा नहीं चलेगी, और ऐसी जिहादी मानसिकता को करारा जवाब दिया जायेगा।
शिव अरोरा ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि वह धमकी देकर हिंदू समाज को पीछे हटा देगा, तो वह अपनी गलतफहमी दूर कर ले। हम संविधान और कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन अन्याय, अपमान और धमकी के सामने चुप बैठना भी नहीं जानते।
उन्होंने प्रशासन से भी ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन शांति की कीमत पर किसी को हिंदू समाज का अपमान या उत्पीड़न करने की छूट नहीं दी जा सकती।
विधायक शिव अरोरा ने कहा, “धमकी देने वाले यह याद रखें कि हिंदू समाज अकेला नहीं है। हम लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से हर गलत मंसूबे का जवाब देंगे। हिंदुओं को धमकाना बंद करो, वरना जवाब ऐसा होगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।”
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने स्पष्ट संदेश दिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मे देवभूमि उत्तराखंड हित मे लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिये गए जिसको कुछ लोग पचा नहीं पा रहे लेकिन वह स्पष्ट समझ ले अब समय बदल चूका है यह कट्टरपंथी मानसिकता सुनियोजित एजेंडे चलाने वालों का देवभूमि में कोई स्थान नहीं है उनको उनके मनसूबो में कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।
आखिर अवैध मदरसे बंद होने से इतना पेट मे दर्द क्यों मदरसों की आड़ मे जिहादी फौज तैयार की जाती थीं हमने काफ़ी बार देखा इन अवैध मदरसों मे दंगाई आतंवादी सोच के लोग तैयार किये जाते थे जिनके कारण देश के कई जगह ऐसे संचालित मदरसों मे उनकी पकड़ भी की गयी लेकिन वह समय भूल जाओ जो कांग्रेस तुमको मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने के सपने दिखाती थीं मगर अब यहाँ पुष्कर सिंह धामी की सरकार है जो अवैध मदरसों को निस्तानाबूत करने का कार्य करती है । यह देवो की भूमि उत्तराखंड है यहाँ ऐसी ताकतों को पनपने नहीं दिया जायेगा।


