युवा विद्यार्थी मंथन में सीएम धामी का महापौर ने किया स्वागत, विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री

रुद्रपुर। जेपीएस स्कूल में “युवा सोच, नया उत्तराखंड” अभियान के तहत मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सोच, प्रतिभा और भविष्य के सपनों को जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। महापौर विकास शर्मा की पुत्री अपर्णा शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार पल को संजोया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा विद्यार्थी मंथन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों और विचारों को अवसर मिलने से उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।




