रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा, रुद्रपुर डिपो ने अतिरिक्त बसों की तैयारी की,

Share the news

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा, रुद्रपुर डिपो ने अतिरिक्त बसों की तैयारी की

 

रुद्रपुर: रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाओं को प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सरकार के इस निर्णय से रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रक्षाबंधन को लेकर कार्बेट नगरी रुद्रपुर में भी परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए रामनगर डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम का प्रयास है कि पर्व के दौरान महिलाओं सहित अन्य यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इसे देखते हुए डिपो में पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, ताकि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *