पांच साल पहले मर चुका व्यक्ति बना बिजली चोर! ऊर्जा निगम ने दर्ज कर दी एफआईआर, सरकारी काम में बाधा का भी आरोप; ग्रामीण भड़के, निष्पक्ष जांच की मांग

Share the news

काशीपुर। बरखेड़ी पांडे गांव में करीब पांच साल पहले मौत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ विद्युत चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर वापस लेने की मांग की।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम की ओर से जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु करीब पांच वर्ष पहले हो चुकी है। ऐसे में मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होने से कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की वास्तविकता सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज होने की परिस्थितियों और पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *