बीएसएफ इंस्पेक्टर से 22.50 लाख की ठगी, एक ही प्लाट के निकले दो मालिक; बेटे के नाम खरीदी जमीन पर निर्माण शुरू होते ही खुला भू-माफिया का खेल

Share the news

रुद्रपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात इंस्पेक्टर को सस्ता प्लाट दिखाकर 22.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफिया ने एक ही प्लाट दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

छतरपुर स्थित साईं विहार कॉलोनी निवासी श्याम सिंह बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीएसएफ में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में गृह मंत्रालय दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने अपने बेटे गौरव बोरा के नाम पर प्लाट खरीदने के उद्देश्य से गांव धरमपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर गुरमीत सिंह से संपर्क किया था।

 

आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने गांव में 83.64 वर्ग मीटर का प्लाट दिखाया और 22.50 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री भी करा दी। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। वर्ष 2025 में जब पीड़ित ने प्लाट पर बाउंड्री निर्माण शुरू कराया तो वहां भारती मेहता नाम की महिला पहुंच गई और खुद को जमीन का मालिक बताते हुए दस्तावेज दिखाए।

 

श्याम सिंह बोरा का कहना है कि रजिस्ट्री के दौरान आरोपी ने उनके बेटे के साथ प्लाट पर खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई थी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का शक न हो। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी गुरमीत सिंह और उसका साथी गुरदयाल सिंह भोले-भाले लोगों को सस्ते प्लाट का लालच देकर धोखाधड़ी करते हैं।

 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक ही प्लाट दो लोगों को बेचकर उनसे 22.50 लाख रुपये हड़प लिये गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *