सुरों की मलिका खामोश: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी थी जूझ रहीं।।।

Share the news

मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। स्वर जगत की दिग्गज और बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और शनिवार को उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार की ओर से उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आशा भोसले का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास कासा ग्रांडे में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।

हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में आशा भोसले का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हर पीढ़ी के श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी आवाज में गाई गई गजलें, फिल्मी गीत और पॉप संगीत आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को खोया है। वर्ष 2025 के बाद अब 2026 में आशा भोसले का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *