कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, रुद्रपुर में गैस होम डिलीवरी के लिए रोस्टर जारी, जिम्मेदारियां तय

रुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस आपूर्ति को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए रुद्रपुर गैस सर्विस ने वर्ष 2026-27 के लिए होम डिलीवरी रोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों और डिलीवरी स्टाफ की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

 

कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, रुद्रपुर में गैस होम डिलीवरी के लिए रोस्टर जारी, जिम्मेदारियां तय

जारी रोस्टर के अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कुल 11 डिलीवरी मैन तैनात किए गए हैं, जो प्रतिदिन निर्धारित इलाकों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति करेंगे। शिवनगर, ट्रांजिट कैंप, प्रीत विहार, आदर्श कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, संजय नगर समेत कई क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है। सभी डिलीवरी कर्मियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें।

कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि 4 मार्च 2026 को तहसीलदार रुद्रपुर के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के तहत कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों को प्रतिदिन बुकिंग इनवॉइस का रिकॉर्ड रखने और रजिस्टर में प्रविष्टि करना अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर में गैस डिलीवरी की पूरी जानकारी दर्ज करने, व्यावसायिक सिलेंडरों का लेखा-जोखा बनाए रखने और उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गैस सर्विस प्रबंधन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से डिलीवरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और उपभोक्ताओं को समयबद्ध व बेहतर सेवा मिल सकेगी।