दो मंजिला इमारत से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, नाबालिग को रामनगर ले गया था ठेकेदार, हुआ फरार। 

Share the news

रुद्रपुर। रामनगर नैनीताल स्थित एक रिसोर्ट में दो मंजिला इमारत पर वेल्डिंग का काम कर रहे दिहाड़ी मजदूरी करने वाले किशोर की नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घायल को आनन फानन में रुद्रपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार ने कोतवाली रामनगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार खरा बास मिलक रामपुर यूपी इसरार अहम ने बताया कि उसका 16 साल के बेटे फैजान अली दोस्तों के साथ रामनगर घूमने गया था। जहां उसकी मुलाकात एक ठेकेदार से हुई। ठेकेदार ने प्रलोभन देकर बेटे को रामनगर स्थित एक रिसोर्ट पर होने वाले कार्य की बात बताई और आश्वासन दिया कि काम पूरी सुरक्षा उपकरण के साथ कराया जाएगा। आरोप था कि 25 मार्च को ठेकेदार ने जबरन किशोर बेटे को दो मंजिला रिसोर्ट की छत पर वेल्डिंग करने के लिए चढ़ा दिया,जबकि बेटा इंकार करता रहा और बिना सुरक्षा उपकरण के काम करते वक्त बेटा नीचे गिर कर लहूलुहान हो गया। घायल बेटे को रामनगर, काशीपुर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया और बेटे को रुद्रपुर स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसका फायदा उठाकर ठेकेदार रफूचक्कर हो गया । गुरुवार की सुबह किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *