रुद्रपुर के राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत: 25 मार्च से शुरू होगा मार्च माह का राशन वितरण, फरवरी का बकाया कोटा लेने का भी मिला आखिरी मौका.

Share the news

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर क्षेत्र में राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के राशन वितरण की तिथि घोषित कर दी गई है.

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार मार्च 2026 माह के राशन का वितरण आगामी 25 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा. इस संबंध में विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा को भी प्रेषित की गई है.

 

जारी पत्र के मुताबिक रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी उचित दर दुकानों पर मार्च माह का राशन निर्धारित तिथि से वितरित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. लंबे समय से राशन वितरण की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब स्पष्ट कर दिया गया है.

 

इसके साथ ही विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि फरवरी 2026 माह के राशन वितरण की प्रक्रिया भी जारी रहेगी, जिन लाभार्थियों ने अभी तक फरवरी का राशन प्राप्त नहीं किया है, वे वितरण पोर्टल के खुले रहने तक अपना राशन ले सकते हैं. इससे ऐसे कार्ड धारकों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश पिछले माह का राशन नहीं ले पाए थे.विनोद कुमार तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर वितरण करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दें.

 

प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया है कि उपभोक्ता अपने राशन कार्ड के साथ निर्धारित दुकानों पर पहुंचकर समय से राशन प्राप्त करें. साथ ही कोविड के बाद लागू व्यवस्थाओं के अनुरूप साफ-सफाई और अनुशासन का भी पालन करने की अपील की गई है. .

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने प्रशासन से यह भी अपेक्षा जताई कि भविष्य में राशन वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए. कुल मिलाकर जिला पूर्ति विभाग की इस घोषणा से रुद्रपुर क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है और अब वे निर्धारित तिथि से आसानी से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *