संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तिलक राम के अनुसार उसके बेटे नरेन्द्र का विवाह करीब 7-8 वर्ष पहले एक युवती से हुआ था। आरोप है कि युवती का अपने बहनोई से संबंध था। जिसे लेकर अक्सर झगड़े होते थे। पुत्र के ससुराल से कथित तौर पर उसे धमकियां दी जाती रहीं। तिलक राम का आरोप है कि 1 दिसंबर 2025 को उसके बेटे नरेन्द्र को कुछ लोग अपने साथ रुद्रपुर ले गए। जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों पर बेटे को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। तिलक राम ने बहू सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts
उत्तराखंड में धर्मांतरण गिरोह का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान और दुबई से इंटरनेशनल कनेक्शन, दो युवतियां बचाई गईं
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड पुलिस ने धर्मांतरण के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार न सिर्फ उत्तर…
नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़के विधायक शिव अरोरा, चौकी पहुंच पुलिस को दिए सख्त निर्देश, बोले— बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में विधायक शिव अरोरा ने की सख्त कार्रवाई की मांग रुद्रपुर। खेड़ा…
*”युवकों पर बेटे की पिटाई कर लोहे की रॉड से पैर तोड़ने का आरोप, केस दर्ज; जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर में एक महिला ने युवकों पर बेटे की पिटाई कर लोहे की रॉड से पैर तोड़ने…
