डोईवाला में एक महिला समेत तीन पर 15 साल की नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने इस संबंध में थाना डोईवाला में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों पर धर्मांतरण कानून के तहत थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि डोईवाला निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी 15 साल की बेटी और बेटे के साथ पिछले 4 साल से एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है. मकान में विशेष समुदाय के दूसरे किराएदार भी अपने परिवार के साथ रहते हैं. जहां पीड़ित की बेटी का आना जाना लगा रहता था और उनका मेरे घर में मेरी अनुपस्थिति में आन जाना था. वहीं किराए पर एक युवक भी रहता था और वह भी मेरे कमरे में मेरी अनुपस्थिति में आता था. पीड़िता का आरोप है कि इन्होंने बेटी को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया और बेटी मुस्लिम धर्म का अनुसरण कर रही है.
पीड़ित ने तहरीर में कहा कि युवक ने बेटी को धर्म परिवर्तन करवाया और प्रेम जाल में फंसा कर मुस्लिम धर्म के कपड़े, बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहे हैं. साथ ही बेटी मुस्लिम धर्म को मान रही है और पसंद भी कर रही है. शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया गया है कि जब भी वह घर में नहीं होती तो युवक घर में आकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म के अनुसार कपड़े बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित करता था. जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी बेटी भी मुस्लिम धर्म की ओर प्रेरित हुई. एसपी देहात जया बलूनी ने बताया है कि नाबालिग की मां ने डोईवाला थाने में दी शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.




