रुद्रपुर” में लोन और किस्त माफी के नाम पर महिला को झांसे में लिया फिर होटल लेजाकर किया दुष्कर्म, महिला को धमकी, पति को बताई आपबीती।

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में लोन और किस्त माफ करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने पति के लोन और किस्त माफ करने का झांसा दिया। फिर उसे होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया। जब बैंक से किस्त जमा करने का नोटिस आया तो पत्नी ने पति को आपबीती सुनाई। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने बताया कि उसने प्रीत विहार स्थित एक फाइनेंस कंपनी से करीब 50 हजार रुपये का लोन लिया था। युवक का कहना है कि वह समय-समय पर लोन की किस्त भी जमा करता रहा। आरोप है कि इसी बीच फाइनेंस कंपनी का एक रिकवरी एजेंट उसकी पत्नी के संपर्क में आया। युवक के मुताबिक, 28 फरवरी को उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। जब उससे वजह पूछी गई तो उसने पूरी घटना बताई। महिला ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने उसे झांसा दिया कि अगर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तो वह उसके पति का पूरा लोन और किस्त माफ करवा देगा। महिला के अनुसार, युवक उसे 2 फरवरी को काशीपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसने लोक-लाज का हवाला देते हुए एजेंट से गुहार भी लगाई, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी और जबरदस्ती की। आरोप है कि इसके बाद भी एजेंट लगातार उसे धमकाता और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि फरवरी माह में बैंक की ओर से लोन रिकवरी का नोटिस भेजा गया। जब बैंक कर्मी घर पहुंचे और लोन माफ न होने की जानकारी दी तो महिला मानसिक अवसाद में चली गई। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई। मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *