इंटर कॉलेज बाजपुर प्रबंध समिति के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 

Share the news
  •   इंटर कॉलेज बाजपुर प्रबंध समिति के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 

इण्टर मीडिएट कॉलेज बाजपुर की प्रबन्ध समिति का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें पं. अविनाश शर्मा अध्यक्ष, नीरज सोनी उपाध्यक्ष, एडवोकेट सुरेन्द्र शर्मा प्रबंधक, अर्जित उपाध्याय उप प्रबंधक, भोजराज गर्ग कोषाध्यक्ष व सुभाष शर्मा, हर्ष डोगरा, बहादुर भण्डारी कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इण्टर मीडिएट कॉलेज बाजपुर की प्रबन्ध समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पं. अविनाश शर्मा ने कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रबंध समिति निरन्तर प्रयासरत है। गाँव चकरपुर में इण्टर कॉलेज की भूमि पर जल्द बीएड कॉलेज बनाया जाएगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आईपीएल की तर्ज पर इंटर कॉलेज में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट कराया जायेगा। साथ ही कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंध समिति द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *