Viral Post: अंकिता हत्याकांड प्रकरण” स्वयंसेवक ने पीड़ित परिवार पर की अभद्र टिप्पणी” आक्रोश पनपा…पढ़िये क्या लिख दिया।

Viral Post: अंकिता हत्याकांड प्रकरण” स्वयंसेवक ने पीड़ित परिवार पर की अभद्र टिप्पणी” आक्रोश पनपा…

Viral Post: अंकिता हत्याकांड प्रकरण” स्वयंसेवक ने पीड़ित परिवार पर की अभद्र टिप्पणी” आक्रोश पनपा…पढ़िये क्या लिख दिया।उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। तो वही आरएसएस नेता ने अंकिता भंडारी के परिवार पर ही सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसको लेकर अब आक्रोश पनपने लगा है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने ट्वीट कर यह बात समाज में रखी….

स्वयंसेवक विपिन कर्णवाल ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया है कि मैं इसलिए कैंडल मार्च या बाजार बंद कराने नहीं गया जो बाप और भाई 19 साल की लड़की की कमाई खाते हो जिसकी बेटी और बहन सुनसान जंगल के रिजॉर्ट में काम करती हो जहां अय्याशी होती हो कांड होने के बाद जिस बाप को उसकी लड़की का जम्मू वाला फ्रेंड आकर आंखें खोलता हो सबसे बड़ा गुनहगार तो ऐसी लड़की का बाप है जो कच्चा दूध भूखे बिल्लो के सामने रख दे उसके लिए क्या सड़कों पर चिल्लाना जो बाद में लड़की की लाश भी बेच दे। हजारों भावुक भाई बहनों को झंड कर दिया।