ग्राहक बनकर आया युवक, घड़ी लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Share the news

रुद्रपुर के मैन मार्केट स्थित प्रिंस वॉच कंपनी में घड़ी चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के प्रोपराइटर ने पुलिस चौकी बाजार में दी तहरीर में बताया कि 1 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे एक ग्राहक बनकर आया युवक दुकान से फास्टट्रैक कंपनी की घड़ी चोरी कर फरार हो गया। घड़ी की कीमत 6,395 रुपये बताई गई है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद है।

 

दुकानदार के अनुसार, आरोपी पहले अपनी पुरानी घड़ी रिपेयर कराने आया था और 30 रुपये का भुगतान गूगल पे से किया था, जिससे उसका नाम दीपक राय सामने आया है। भुगतान की जानकारी में यह भी दर्ज है कि उसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। दुकान मालिक ने बताया कि युवक ने मौका पाकर घड़ी उठाई और बिना किसी को बताए निकल गया।

 

व्यापारी ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चोरी की गई घड़ी बरामद कराने की भी अपील की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *