शांतवादियों से भी दिल्ली ब्लास्ट के कनेक्शन आए सामने, जिले से NIA ने तीन लोगों को हिरासत में लिया…

Share the news

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस के तार उत्तराखंड से भी जुड़ते हुए दिख रहे हैं. हल्द्वानी के बाद एनआईए (National Investigation Agency) की टीम ने लोकल पुलिस के साथ नैनीताल में छापा मारा. बताया जा रहा है कि नैनीताल के तल्लीताल हरीनगर वार्ड में शनिवार को एनआईए की टीम ने मस्जिद के इमाम से करीब तीन घंटे तक विस्तृत पूछताछ की.

 

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक शनिवार तड़के एनआईए ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान एनआईए ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था. उन्हीं से पूछताछ से बाद एनआईए की टीम नैनीताल के तल्लीताल हरीनगर वार्ड में पहुंची और यहां भी मस्जिद के इमाम से पूछताछ की. तीनों ही संदिग्धों से एनआईए को क्या जानकारी मिली है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस भी इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रही है. छापेमारी और पूछताछ के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच एजेंसियां शहर में प्राप्त विभिन्न सुरागों की गहन पड़ताल कर रही हैं. इसके चलते नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था और सघन कर दी गई है. पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों, एंट्री पॉइंट्स और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. पहचान सत्यापन, वाहनों की तलाशी और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां हर उपलब्ध इनपुट पर तेजी से कार्रवाई कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी. फिलहाल दिल्ली धमाके से जुड़े इस मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और एजेंसियां हल्द्वानी व नैनीताल से मिले इनपुटों को जोड़कर पूरे मामले की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं.

 

हल्द्वानी में भी दो को हिरासत में लिया: बता दें कि नैनीताल से पहले हल्द्वानी में एनआईए की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर की कॉल डिटेल खंगाली है. वहीं से एनआईए को हल्द्वानी के दो लोगों को बारे में जानकारी मिली थी, जिन्हें आज शनिवार सुबह ही एनआईए ने हिरासत में लिया. इन दो लोगों से मिले इनपुट के आधार एनआईए की टीम नैनीताल पहुंची और एक और व्यक्ति से पूछताछ की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *