एडवोकेट सुरजीत सिंह काका बने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के सदस्य

Share the news

सहकारिता के व्यापक प्रसार को लेकर सक्रिय

बाजपुर। स्थानीय क्षेत्र रेट, बाजपुर के निवासी सरजीत सिंह इन दिनों राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) के सक्रिय सदस्य के रूप में सहकारिता के विस्तार और किसानों की बेहतरी के लिए लगातार कार्यरत हैं।

 

सरजीत सिंह ने बताया कि सहकारी आंदोलन देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसान, श्रमिक और छोटे व्यापारी सीधे लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे न केवल आय बढ़ती है बल्कि पारदर्शिता और सामूहिक विकास को भी गति मिलती है।

 

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की बड़ी संभावनाएं हैं। यह संगठन किसानों को उचित दाम, बेहतर बाजार और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

सरजीत सिंह ने क्षेत्र के युवाओं और किसानों से भी अपील की कि वे सहकारी संस्थाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएँ।

 

स्थानीय लोगों ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की है और आशा जताई कि सहकारिता के प्रसार से बाजपुर क्षेत्र में आर्थिक उन्नति को नई दिशा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *