संवाददाता,रूद्रपुर।
थाना ट्रांजिट कैप इलाके में एक महिला की मौत को संदिग्ध मनाते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात्रि विवाहिता के सिर में तेज दर्द हो गया था और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैप के विवेकनगर की रहने वाली 27 वर्षीय चंचल का विवाह चार साल पहले शिवम नाम के युवक के सा थ हुई थी। ढाई साल पहले विवाहिता को अचानक सिर में दर्द होने की शिकायत हुई और विवाहिता का उपचार प्रारंभ हुआ। बुधवार की देर रा त्रि अचानक पुन: चंचल के सिर पर असहनीय दर्द हुआ। तो परिवार के लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घो षित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उ धर,थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में यह पता चला कि विवाहिता के अक्सर सिर पर दर्द होता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
————————-



