पचास रुपये को लेकर चचेरे भाइयों में विवाद, लोहे के कड़े से हमला कर किया दंपति को अधमरा

Share the news

किच्छा, संवाददाता।

महज पचास रुपये को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक युवक ने अपने भाई और भाभी पर लोहे के कड़े से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

वार्ड नंबर छह पुरानी गल्ला मंडी निवासी विकास पुत्र स्व. महेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार नवंबर की रात वह परिवार संग पीलीभीत से लौटने के बाद होटल से खाना लेने गया था। चौराहे पर उसके चचेरे भाई शिवम पुत्र सतीश ने उससे पचास रुपये मांगे। उसने होटल से लौटकर देने की बात कही, जिस पर शिवम गाली-गलौज करने लगा।

 

विकास के घर पहुंचते ही शिवम भी पीछे-पीछे आया और घर में घुसकर पीछे से लोहे के कड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी पर भी ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *