किच्छा में सृष्टि हत्याकांड : आरोपी अमित सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, रात में ही हुआ अंतिम संस्कार

Share the news

ओडिशा निवासी सृष्टि शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित सिंह को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुमित सिंह की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

मंगलवार को मकान मालिक के पुत्र अमित सिंह ने सृष्टि की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भाई सुमित के साथ मिलकर शव को चादर में लपेट पत्थरों से दबाकर बडौर नदी में फेंक दिया था। हत्यारोपित ने कपड़े धोकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की, जिन्हें पुलिस ने वाशिंग मशीन से बरामद कर लिया।

 

युवती से संपर्क न होने पर उसके फुफेरे भाई अमृत कुमार ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सच्चाई उजागर की। गुरुवार शाम सृष्टि के पिता भी रुद्रपुर पहुंचे, और पोस्टमार्टम के बाद शव से दुर्गंध आने पर रात में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने मृतका के पिता को भरोसा दिलाया कि फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर दोनों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *