बीडीसी के पति से मारपीट के आरोपों से घिरे मंत्री प्रतिनिधि को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने प्रतिनिधि के पद से हटा दिया है। उन पर आरोप था कि 30 अक्टूबर को रुद्रपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में वोट नहीं डालने पर मारपीट और अभद्रता की थी। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर ब्लॉक की एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया था कि वह ग्राम अजीतपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। महिला का आरोप था कि 30 अक्टूबर को ब्लॉक मीटिंग में शामिल होने आई थीं। आरोप था कि इसी बीच मीटिंग समाप्त होने के बाद उन्हें और उनके पति को ब्लॉक प्रमुख के पति ने कार्यालय में बुलाया। जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान महिला सदस्य के पेट में गंभीर चोटें भी आई थी। वहीं मामले में संलिप्तता के आरोप को लेकर मंगलवार को केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पत्र जारी हुआ। इस पत्र में उन्होंने धीरज सिंह पुत्र को शंभू सिंह निवासी रुद्रपुर को अपने प्रतिनिधि के पद से हटाने का जिक्र किया है।
Related Posts
*”18 साल बाद उत्तराखंड के चर्चित दुग्गल हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -बुजुर्ग पुष्पेंद्र सिंह दुग्गल के हत्यारों को सजा सुना दी गई है. 18 साल तक चली अदालती…
बिना जानकारी एचडीएफसी खाते पर 6.18 लाख का लोन, पांच लाख की ऑनलाइन ठगी, मोबाइल हैक कर रकम उड़ाने का आरोप, ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के…
*उत्तराखंड में बड़ा हादसा” खाई में गिरा बोलेरो, पिता-बेटी की मौत, दो लोग घायल।*
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के चमोली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां नंदानगर-सुतोल मोटरमार्ग पर बोलेरो वाहन खाई…
