शिक्षिका सुषमा पंत की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को कौशल्या एनक्लेव फेस-2 में आठ साल से रह रही शिक्षिका सुषमा पंत का शव उनके घर में अधजली अवस्था में मिला था। घटना के बाद पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताई थी। जांच और गवाहों के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि आरोपी अजय शंकर मिश्रा पुत्र राजमणि मिश्रा निवासी ग्राम पनदहां, थाना नेहनगर जिला आजमगढ़ यूपी सुषमा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। सोसाइटी अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
शिक्षिका को प्रताड़ित कर उकसाया था आत्महत्या के लिए, आरोपी केयरटेकर गिरफ्तार




