शांतिपुरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — अवैध लकड़ी से लदा कैंटर पकड़ा, चालक मौके से फरार

Share the news

शांतिपुरी। बुधवार दोपहर शांतिपुरी बंबरिया क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदा एक कैंटर (HR-61D-5556) पकड़ा। वाहन चालक जांच के दौरान वनकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। विभाग ने कैंटर को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर, लालकुआं में सीज कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे डौली रेंज की टीम किच्छा–लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शांतिपुरी वन बैरियर पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए भागने की कोशिश की। टीम ने तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा पाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित आम और नीम प्रजाति की लकड़ी भरी मिली। जांच में परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद वन विभाग ने कैंटर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

 

इस कार्रवाई में रेंजर एस.एस. पंवार, डिप्टी रेंजर शिव सिंह डांगी, सुरेश परगांई, नवल पडलिया और राजकुमार पनरवां शामिल रहे।

वन विभाग ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *