फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Share the news

अल्मोड़ा। फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर साइबर ठग ने देघाट निवासी बुजुर्ग गोपाल दत्त को 10 दिन तक घर में कैद रखा और 18 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल कुमार (24 वर्ष) निवासी सूरतगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को अज्ञात कॉलर ने गोपाल दत्त को व्हाट्सएप वीडियो और वॉइस कॉल के माध्यम से डराया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर बैंक में 18 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित की एफडी भी तोड़ दी और बैंक जाते समय किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।

 

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर गिरफ्तारी की। गिरोह के अन्य संलिप्तों की भी तलाश जारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है, किसी भी साइबर ठगी की घटना की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

 

पुलिस के सतर्क कदम से बुजुर्ग की शिकायत का निस्तारण संभव हुआ और आरोपी को न्याय के हवाले किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *